सरकार अग्निकांड पीड़ितों के साथ : सहकारिता मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने रविवार को डी पार्क का दौराकर अग्निकांड में क्षतिग्रस्त दुकानों को देखा। व्यापारियों को सुझाव दिया कि दुकानों में अग्निशमन यंत्र अवश्य लगवाना चाहिए और बीमा भी जरूर करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दर्दनाक है। दूसरों जिलों से भी फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर बुझा तो दिया गया लेकिन समय ज्यादा लग गया। शर्मा ने पीड़ित दुकानदारों से घटना के बारे जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आगजनी के शिकार हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ है। उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। साथ ही व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों व दुकानों में सुरक्षा सेफ्टी के उचित प्रबंध करने की भी अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 18:15 IST
सरकार अग्निकांड पीड़ितों के साथ : सहकारिता मंत्री #TheGovernmentStandsWithTheFireVictims:CooperationMinister #SubahSamachar
