Himachal: करोड़ों के घाटे में चल रहे बोर्ड-निगम सरकार की ग्रांट पर निर्भर, कई के पास वेतन के लिए पैसा नहीं
हिमाचल प्रदेश में घाटे में चल रहे निगम और बोर्ड सरकार की ग्रांट पर निर्भर हैं। परिवहन निगम, राज्य विद्युत बोर्ड, पर्यटन विकास निगम सहित अन्य करोड़ों के घाटे में हैं। कई निगम व बोर्ड ऐसे हैं, जिनके पास अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने के भी लाले पड़े हैं। यह निगम-बोर्ड हर साल सरकार से ग्रांट जारी करने की मांग करते रहे हैं। हिमाचल के बजट में भी हर साल निगम-बोर्डों के लिए ग्रांट निर्धारित की जाती रही है, लेकिन इस बार के बजट में ग्रांट मिलने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में निगमों-बोर्डों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:48 IST
Himachal: करोड़ों के घाटे में चल रहे बोर्ड-निगम सरकार की ग्रांट पर निर्भर, कई के पास वेतन के लिए पैसा नहीं #CityStates #Shimla #HpSukhuGovt #SubahSamachar
