Baghpat News: पंच परमेष्ठी विधान में भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक हुआ

-कस्बे के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रमफोटोे नंबर 13केएआर 3संवाद न्यूज एजेंसीखेकड़ा। कस्बे के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंच परमेष्ठी विधान में भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक किया। यह धार्मिक अनुष्ठान विनिश्चय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ।शनिवार को श्रद्धालुओं ने विनिश्चय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान महावीर की नित्य नियम पूजा की। इसके साथ ही अभिषेक और शांतिधारा की क्रियाएं भी विधि-विधान से की गईं। मंगलाष्टक की क्रियाएं भी संपन्न हुईं। विधानाचार्य नमन भैया ने पवित्र मंत्रोच्चार के साथ सभी पूजा-पाठ कराए। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने 108 दीपों से भगवान महावीर की भव्य आरती की। गुरु भक्ति और प्रश्नमंच जैसे प्रेरणादायक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन सभी धार्मिक आयोजनों के बाद भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक किया गया। इस मौके पर प्रवीन जैन, प्रासुक जैन, सतीश जैन, वीरेंद्र जैन, ऋषभ जैन और दीपक जैन सहित कई गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 17:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: पंच परमेष्ठी विधान में भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक हुआ #TheGrandAnointingCeremony(Mahamastakabhisheka)OfLordMahaviraTookPTheGrandAnointingCeremony(Mahamastakabhisheka)OfLordMahaviraTookPlaceDuringThePanchParmeshtiVidhan. #SubahSamachar