Meerut News: दूल्हे ने ठुकराया दहेज, 2.11 लाख की रकम लौटाई

गांव बपारसी निवासी दूल्हे ने विवाह समारोह के दौरान लौटाई राशि, केवल एक रुपया शगुन में लियासंवाद न्यूज एजेंसी सरूरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बपारसी निवासी कपिल पुत्र नेत्रपाल ने दहेज में दी गई नकदी को लौटाकर समाज के लिए एक मिसाल पेश की। लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।शनिवार को कपिल की शादी गांव कपसाड़ निवासी राकेश की बेटी से तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। शादी समारोह के दौरान जब कन्या पक्ष की ओर से उपहार स्वरूप परंपरा के तहत दो लाख 11 हजार की नकद राशि दी गई, तो दूल्हा कपिल ने उसे लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों का पवित्र बंधन है। जिसे लेन-देन से जोड़ना अनुचित है। इसके बाद दहेज में दी गई राशि में से शगुन के नाम पर एक रुपया लेकर बाकी पूरी नकदी मौके पर ही कन्या पक्ष को लौटा दी गई।कपिल के इस कदम की शादी समारोह में मौजूद लोगों ने सराहना की। दोनों पक्षों के परिजनों ने भी इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। ग्राम प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस तरह के उदाहरण समाज में फैलेंगे तो दहेज जैसी कुरीति पर अंकुश लगेगा और बेटियों के विवाह में आर्थिक बोझ कम होगा। इसके बाद शादी सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में दोनों परिवारों ने कपिल के निर्णय की प्रशंसा करते हुए अन्य युवाओं से भी दहेज न लेने की अपील की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 17:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: दूल्हे ने ठुकराया दहेज, 2.11 लाख की रकम लौटाई #TheGroomRefusedDowryAndReturnedRs2.11Lakh. #SubahSamachar