Mandi News: चार मंजिलों में वाहनों का बोझ उठाने में जमीन फिट
विकास की बातचार मंजिलों में वाहनों का बोझ उठाने में जमीन फिटलोक निर्माण विभाग ने पूरी की मिट्टी टेस्टिंग की प्रक्रिया अब तैयार की जा रही ड्राइंग, तीन महीनों के भीतर शुरू हो सकता है निर्माण कार्यप्रवीण कुमारचंबा। परिधि गृह के पास बनने वाली चार मंजिला पार्किंग की सॉइल बियरिंग टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट भी लोक निर्माण विभाग के पास पहुंच चुकी है। अब विभाग पार्किंग निर्माण को लेकर ड्राइंग तैयार करवा रहा है। इसमें विभाग के इंजीनियर कार्य कर रहे हैं। तीन माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए विभाग ने अपनी औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दी हैं। पार्किंग निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साढ़े छह करोड़ की धनराशि विभाग के खाते में जमा भी हो चुकी है। शेष धनराशि को भी सरकार जल्द विभाग के खाते में जमा करवा सकती है। पार्किंग में 225 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा रहेगी। मौजूदा समय में शहर के लोगों के पास अपने वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है। लंबे समय से लोग पार्किंग बनाने की मांग कर रहे हैं। करीब दस दिन तक चली सॉइल बियरिंग टेस्टिंग प्रक्रिया में यह जांच की गई कि निर्माण स्थल पर मिट्टी की संरचना कैसी है। कितनी गहराई पर नींव सुरक्षित होगी। साथ इस टेस्टिंग में भवन की इमारतों का भी अंदाजा लगाया जा सकता है जिससे टेस्टिंग रिपोर्ट के मुताबिक उस जमीन पर उसके सहन करने लायक भार वाला भवन बनाया जा सके। यह प्रक्रिया किसी भी सुरक्षित निर्माण और डिजाइन के लिए काफी आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक आवास के साथ भी पार्किंग का निर्माण चला था। बाद में कोर्ट का स्टे लगने से यह कार्य बंद हो गया। ऐसे में लोगों को अब नई पार्किंग से ही उम्मीदें हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि पार्किंग निर्माण स्थल पर सॉइल बियरिंग टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब ड्राइंग तैयार की जा रही है। उसके बाद निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:17 IST
Mandi News: चार मंजिलों में वाहनों का बोझ उठाने में जमीन फिट #TheGroundIsFitToBearTheLoadOfVehiclesInFourFloors #SubahSamachar
