Panipat News: जीआरपी और डॉग स्क्वायड टीम ने स्टेशन पर चलाया जांच अभियान

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। त्योहाराें को देखते हुए स्टेशन पर शनिवार को जीआरपी द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। साथ ही मधुबन से आई डॉग स्कवायड की टीम ने स्टेशन पर सुरक्षा उपकरणों से यात्रियाें के सामान और संदिग्धों की गहनता से जांच की। टीम ने स्टेशन पर प्लेटफार्म, यार्ड और प्रतीक्षालय में यात्रियों के सामान और अन्य वस्तुओं की जांच की।जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्टेशन पर त्योहारों को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाकर टीम द्वारा यात्रियों के सामान और स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। साथ ही स्टेशन पर संदिग्ध किस्म के यात्रियाें से विशेष पूछताछ की गई। जांच के दौरान टीम ने प्लेटफार्म, यार्ड और प्रतीक्षालय समेत कई जगहों पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। इस मौके पर एएसआई सुरजीत, जितेंद्र कृष्ण कुमार, नरेंद्र और कृष्ण मौजूद रहे।18

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 16:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जीआरपी और डॉग स्क्वायड टीम ने स्टेशन पर चलाया जांच अभियान #TheGRPAndTheDogSquadTeamConductedASearchOperationAtTheStation. #SubahSamachar