Noida News: हैंडपंप में आ रहा खारा पानी, लोग परेशान

यमुना सिटी/जेवर (संवाद) जेवर क्षेत्र के आसपास के गांवों के लोग खारे पानी आने की समस्या से परेशान हैं। गांव मढ़ैया के अधिकतर हैंडपंप से खारा पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को क्षेत्रिय विधायक से इस संबंध में शिकायत की। गांव के लोगों ने बताया कि इलाके के ज्यादातर हैंडपंप का यही हाल है। पानी बेहद खारा और गंदा आ रहा है, जो बिल्कुल पीने लायक नही है। पीने के पानी की दूसरी कोई व्यवस्था न होने से लोग इसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। इस कारण ग्रामीण लगातार बीमार पड़ रहे हैं। लोगों ने इलाके में पानी की टंकी रखकर यहां पानी की व्यवस्था करने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: हैंडपंप में आ रहा खारा पानी, लोग परेशान #TheHandpumpIsSupplyingSaltyWater #CausingProblemsForThePeople. #SubahSamachar