Hisar News: दीपावली पर अलर्ट रहेगा स्वास्थ्य विभाग, पांच एंबुलेंस 24 घंटे रहेंगी तैयार
हिसार। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहेगा। जिला नागरिक अस्पताल के वार्ड नंबर-7 में अस्थायी बर्न वार्ड बनाया गया है। यहां अतिरिक्त डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा झुलसे मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाइयों और चिकित्सा सामग्री का अतिरिक्त प्रबंध किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पांच एंबुलेंस 24 घंटे तैयार रहेंगी। वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। दीपावली पर पटाखे चलाते समय हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में जलने की घटनाएं सामने आती हैं। कई बार कपड़ों में आग लगने या लापरवाही के कारण गंभीर हादसे हो जाते हैं। ऐसे में मरीज को समय पर प्राथमिक उपचार मिलना जरूरी है। इसे देखते हुए अस्पताल के बर्न वार्ड के साथ ही आपात विभाग में भी अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।वार्ड नंबर-7 में होगी अस्थायी व्यवस्थास्वास्थ्य विभाग ने दीपावली के मद्देनजर अस्पताल के वार्ड नंबर-7 में अस्थायी बर्न वार्ड बनाया है। यहां झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध करवाने के लिए डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।दवाइयों का भी किया जा रहा अतिरिक्त इंतजामआग से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाइयों और अन्य चिकित्सा सामग्री का अतिरिक्त प्रबंध किया जा रहा है। दीपावली के दौरान बर्न इंजरी के मरीजों की संख्या बढ़ने पर उपचार में संसाधनों की कमी न आए, इसके लिए संबंधित स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।पटाखे चलाते समय बरतें सावधानी- बच्चे बड़ों की निगरानी में ही पटाखे चलाएं।- घर, दुकान, वाहन, बिजली के तारों और ज्वलनशील वस्तुओं से दूर खुले मैदान में पटाखे चलाएं।- सूती और शरीर से फिट कपड़े पहनें। ढीले, सिंथेटिक और नायलॉन के कपड़े पहनने से बचें।- आपात स्थिति से निपटने के लिए पास में पानी की बाल्टी और रेत रखें। प्राथमिक उपचार का सामान भी उपलब्ध रखें।- रॉकेट को हाथ में पकड़कर न चलाएं। पटाखे जलाते समय उनसे उचित दूरी बनाए रखें।- नहीं फूटने वाले पटाखे को दोबारा न जलाएं। कुछ समय इंतजार करने के बाद उस पर पानी डालकर निष्क्रिय करें।आंखों में पटाखा लगने पर ये करें- आंख को बिल्कुल न रगड़ें।- आंख में फंसी वस्तु निकालने की कोशिश न करें।- आंख पर दबाव न डालें और तुरंत अस्पताल पहुंचें।-------------आतिशबाजी और पटाखे चलाते समय लोग झुलस जाते हैं। ऐसे मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाने के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसके लिए वार्ड नंबर-7 में अलग से बर्न वार्ड बनाया गया है। झुलसे मरीजों को यहां रखकर उपचार दिया जाएगा। विभाग ने वार्ड और आपात विभाग में एक-एक डॉक्टर की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है।- डाॅ. प्रभुदयाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल हिसार।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 22:55 IST
Hisar News: दीपावली पर अलर्ट रहेगा स्वास्थ्य विभाग, पांच एंबुलेंस 24 घंटे रहेंगी तैयार #TheHealthDepartmentWillBeOnAlertDuringDiwali;FiveAmbulancesWillRemainReady24/7. #SubahSamachar
