Panipat News: संयुक्त निदेशक ने तीन स्कूलों की व्यवस्था जांची
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जितेंद्र जोशी ने शनिवार को जिले के तीन स्कूलों निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ अधिकारियों की बैठक ली शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक जितेंद्र जोशी शनिवार को पानीपत पहुंचे। उन्होंने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा, जीपीएस वार्ड-10,पानीपत और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड, पानीपत का दौरा किया। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों के समग्र इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत डायट में जिले के सभी सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) की बैठक ली। उन्होंने विद्यालयों में शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत या नई इमारतों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने, विद्यालयों की चहारदीवारी की मरम्मत कराने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध कराए डिजिटल बोर्ड का अधिकतम व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर डिप्टी डीईओ सुनीता चहल, डिप्टी डीईओ विजेंद्र नरवाल, डीपीसी मनीष गुप्ता, जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर संदीप रत्तेवाल, सुमित सचदेवा, हरिओम मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:35 IST
Panipat News: संयुक्त निदेशक ने तीन स्कूलों की व्यवस्था जांची #TheJointDirectorInspectedTheArrangementsOfThreeSchools. #SubahSamachar
