Noida News: वेदवन पार्क में आज बंद रहेगा लेजर लाइट साउंड शो
नोएडा। दिवाली के मौके पर शाम को सेक्टर-78 वेदवन पार्क का लेजर लाइट एंड साउंड शो नहीं चलेगा। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। सामान्य दिनों में शाम 6:30 से 7:30 बजे के बीच लेजर लाइट शो का संचालन होता है। प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि दिवाली के बाद शो का संचालन करवाया जाएगा। सभी पार्क सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 15:56 IST
Noida News: वेदवन पार्क में आज बंद रहेगा लेजर लाइट साउंड शो #TheLaserLightAndSoundShowAtVedvanParkWillRemainClosedToday #SubahSamachar
