Kotdwar News: विधानसभा अध्यक्ष का निजी स्टाफ हैं बाहरी राज्य के लोग
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उठाए सवालउत्तराखंड के युवाओं की उपेक्षा का लगाया आरोपकोटद्वार। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के निजी स्टाफ में प्रदेश से बाहर के लोगों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि इन नियुक्तियों में उत्तराखंड के युवाओं की उपेक्षा की गई है और पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।धीरेंद्र प्रताप ने सवाल उठाए कि क्या उत्तराखंड या कोटद्वार का कोई भी योग्य बेरोजगार इन पदों के लिए उपलब्ध नहीं था। इन नियुक्तियों के लिए कब और कहां विज्ञापन जारी किया गया, कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किए और चयन की प्रक्रिया किस प्रकार पूरी की गई। कांग्रेस नेता के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष के निजी स्टाफ में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी), सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी और सलाहकार के पदों पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की हितैषी होने का दावा करने वाली विधानसभा अध्यक्ष ने अपने स्टाफ में उत्तराखंड के युवाओं को अवसर नहीं दिया। धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि विधानसभा में बाहरी नियुक्तियों का मुद्दा उठाने वाले राम कंडवाल को नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने इसे पद के विशेषाधिकारों के दुरुपयोग का मामला बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 18:45 IST
Kotdwar News: विधानसभा अध्यक्ष का निजी स्टाफ हैं बाहरी राज्य के लोग #TheLegislativeAssemblySpeaker'sPersonalStaffConsistsOfPeopleFromOtherStates. #SubahSamachar
