Balrampur News: तेंदुए ने दूसरे दिन बंदर को बनाया निवाला

हरैया सतघरवा/ ललिया। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाव क्षेत्र के बरहवा रेंज के ग्राम पंचायत टेढ़ीप्रास में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार रात तेंदुए ने एक बंदर को अपना शिकार बना लिया, जबकि एक दिन पहले सोमवार रात तेंदुआ गांव में घुसकर एक पशुशाला से एक बछिया को उठा ले गया था। गांव में लगातार दो दिन तेंदुए के आने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। गांव के कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि तेंदुए ने मंगलवार रात एक बंदर पर हमला कर मार डाला। बंदर के अवशेष गांव के पास झाड़ियों में मिले हैं। वहीं शिवकुमार वर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण रात के समय ग्रामीण अपने परिवार और पशुओं की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। कई ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।एक दिन पहले बछिया का किया शिकारगांव निवासी पशुपालक तिलकराम यादव ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उनकी पशुशाला में बंधी एक वर्षीय बछिया को तेंदुआ उठा ले गया। सुबह जब परिवार के लोगों को बछिया के गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान घर से लगभग 700 मीटर दूर पतिराम के अरहर के खेत में बछिया के अवशेष मिले थे। वन विभाग की टीम कर रही निगरानीबरहवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी बीके सिंह परिमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Balrampur News: तेंदुए ने दूसरे दिन बंदर को बनाया निवाला #UpNews #BalrampurNews #SubahSamachar