Hamirpur (Himachal) News: लंबलू के पास 20 तक बंद रहेगी मुख्य सड़क

हमीरपुर। हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते यह मुख्य सड़क लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी। एडीसी और कार्यकारी जिलाधीश अभिषेक गर्ग ने कहा कि हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए सड़क पर लंबलू के पास वाहनों की आवाजाही 20 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले वाहन लंबलू से डायवर्ट होकर डुघली, डबरेड़ा और नुहाड़ा से होते हुए कैहरवीं चौक पर मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार भोरंज की ओर से आने वाले वाहन भी कैहरवीं चौक से नुहाड़ा, डबरेड़ा और डुघली से होते हुए लंबलू में मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 23:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: लंबलू के पास 20 तक बंद रहेगी मुख्य सड़क #TheMainRoadNearLambluWillRemainClosedTill20th. #SubahSamachar