Himachal: मनाली-लद्दाख मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, इस बार दो माह पहले ही खुल गया रास्ता

मनाली-लद्दाख सड़क 46 दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। खास बात यह है कि आमतौर पर मई माह में खुलने वाला यह मार्ग इस वर्ष करीब दो माह पहले मार्च की शुरुआत में ही खोल दिया गया है। इससे पर्यटन सीजन को समय से पहले रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग 16,500 फीट ऊंचे शिंकुला टॉप से होकर बहाल किया गया है। अब पर्यटक शिंकुला टॉप होते हुए जांस्कर, कारगिल और नीमू के रास्ते लद्दाख तक पहुंच सकेंगे। बारालाचा दर्रे के बजाय इस वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही संभव हुई है। बीते 14 जनवरी को भारी बर्फबारी के चलते शिंकुला टॉप छोटे वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों के लिए मार्ग पहले ही खोल दिया गया था। अब जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी प्रकार के छोटे वाहनों के लिए विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। मार्ग बहाल होने से लाहौल घाटी से लेकर लद्दाख तक पर्यटन कारोबारियों में उत्साह है। होटल, होम-स्टे और टैक्सी संचालकों को समय से पहले पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 18:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: मनाली-लद्दाख मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, इस बार दो माह पहले ही खुल गया रास्ता #CityStates #Shimla #ManaliLadakhRoad #SubahSamachar