Ambala: नारायणगढ़ में मारकंडा नदी का पानी खेतों में घुसा, 17 लोग फंसे, 6 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू
इस बार हुई मानसून की बारिश ने हरियाणा के कुछ जिलों में लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। शुक्रवार सुबह अंबाला जिले में नारायणगढ़ के गांव गदौली के पास मारकंडा नदी में अचानक तेज उफान आने से खेतों में ट्यूबवेल ठीक करने गए 4 ग्रामीणों सहित कुल 17 लोग फंस गए। बहाव इतना तेज था कि लोग बाहर ही नहीं निकल पाए। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम नारायणगढ़, सिंचाई विभाग की एसडीओ शिखा बंसल, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और सरपंच पति हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे और अंबाला से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से 13 ग्रामीणों को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला। वहीं, उफनते पानी में फंसे अन्य 4 ग्रामीणों को गांव के ही 5 युवकों (रोशन, आलमगीर, कुरशैद, सलमान और इकबाल) ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीएम नारायणगढ़ ने युवाओं की बहादुरी की तारीफ की और मानसून के मौसम में ग्रामीणों से नदी के नजदीक न जाने व सावधानी बरतने की सख्त अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:27 IST
Ambala: नारायणगढ़ में मारकंडा नदी का पानी खेतों में घुसा, 17 लोग फंसे, 6 घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू #CityStates #Ambala #NaraingarhHeavyRain #NaraingarhFlood #Naraingarh #MarkandaRiverOverFlow #AmbalaHeavyRain #AmbalaNews #SubahSamachar
