Jind News: एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दिया आपसी प्रेम का संदेश

02जेएनडी01जींद। महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन ने सोमवार को होली पर्व मनाया। हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। कार्यक्रम में आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, अजय वर्मा और मेघा सिंगला मौजूद रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित होली मनाने का संकल्प लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 20:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दिया आपसी प्रेम का संदेश #TheMessageOfMutualLoveWasGivenByApplyingGulalToEachOther #SubahSamachar