Kullu News: स्लोगन से दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल में मनाए गए पृथ्वी दिवस पर हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम पर कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण, स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ और स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन जैसे संदेशों पर पोस्टर और नारे प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिससे विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सभी विद्यार्थियों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल संरक्षण करने सहित अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: स्लोगन से दिया पृथ्वी बचाने का संदेश #TheMessageOfSavingTheEarthWasGivenThroughTheSlogan #SubahSamachar