Delhi News: कथक के माध्यम से पर्यावरण और सूफी दर्शन का संदेश
नई दिल्ली । इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में शनिवार को कथक-आधारित नृत्य प्रस्तुति ब्लू पल्स का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति ने समकालीन सामाजिक चुनौतियों और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई को प्रभावशाली ढंग से एक मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कथक की पारंपरिक शैली के माध्यम से शहरी जीवन की भागदौड़, पर्यावरण संकट, प्लास्टिक और जल प्रदूषण जैसे गंभीर विषयों को अभिव्यक्त किया गया। वहीं, दूसरी ओर सूफी चिंतन और आत्मिक शांति की खोज को भी नृत्य भाषा में उकेरा गया। प्रस्तुति ने आधुनिक जीवन के अतिरेक के बीच आंतरिक संतुलन और सुकून की तलाश का संदेश दिया। मंच पर सलोमी शाह, कलरव दवे, वैशाली शाह, अनार जयकृष्ण, वामा पटेल, खेवना पटेल, अनुष्का शाह, प्रियंशी जैन और वैशाली त्रिवेदी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। यह प्रस्तुति संगति सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के सहयोग से आयोजित की गई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 20:13 IST
Delhi News: कथक के माध्यम से पर्यावरण और सूफी दर्शन का संदेश #TheMessageOfTheEnvironmentAndSufiPhilosophyThroughKathak. #SubahSamachar
