टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अभिनेता पर फायर करने वाले बदमाशों को मुंबई पुलिस को सौंपा, आरोपियों की उम्र पर मतभेद

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू इलाके में बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के मामले में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों को न्यायाधीश के आवास पर पेश किया। जहां पर मुंबई पुलिस की ओर से ट्रांजिट रिमांड की मांग की गई। इस मांग पर आरोपियों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई थी। लेकिन देर रात को टीम वापस कोटा आ गई। फिलहाल आरोपितों को रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। तीनों आरोपियों का एमबीएस अस्पताल में मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया। कोटा पुलिस ने मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन से रेहान उर्फ सुक्का, ऋतिक कुर्मी को गिरफ्तार किया था। वही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया था। ऐसे में अब मुंबई पुलिस इन आरोपियों से वारदात से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में पूछताछ करेगी। इस पूरे कार्रवाई के दौरान मुंबई पुलिस ने मीडिया से भले ही दूरी बनाकर रखी। लेकिन कोटा पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को लेकर पल पल की जानकारी साझा की। कोटा पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। जबकि मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को बालिग बता रही है। हालांकि दस्तावेजों की भी लगातार जांच की जा रही है। सामने यह भी आया है कि आरोपियों ने गुजरात के सूरत में ट्रेन बदली थी और ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर आगे की यात्रा कर रहे थे। बदमाशों को मिला था रुपए का लालच अभी तक की पूछताछ और सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि आरोपियों को वारदात के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। इनमें एक आरोपी रेहान को अनिल पंडित ने घटना के बाद विदेश में नौकरी दिलवाने का भी आश्वासन दिया था। रेहान लगातार अनिल पंडित से संपर्क में था। वहीं आरोपियों से फिलहाल पुलिस ने कोई हथियार बरामद नहीं किए हैं। ऐसे में अब मुंबई पुलिस इन आरोपियों से हथियार बरामद करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 21:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अभिनेता पर फायर करने वाले बदमाशों को मुंबई पुलिस को सौंपा, आरोपियों की उम्र पर मतभेद #CityStates #Crime #Kota #Rajasthan #टाइगरश्रॉफफायरिंगमामला #टाइगरश्रॉफन्यूज #जुहूफायरिंगकेस #कोटापुलिसगिरफ्तारी #तीनआरोपीट्रांजिटरिमांड #SubahSamachar