EID: चांद का नहीं हुआ दीदार...आज अलविदा की नमाज, इस दिन मनाएंगे ईद; कमेटी की होगी बैठक
EID: मुकद्दस रमजान पर रोजेदारों एक और रोजा नसीब होगा। बृहस्पतिवार यानी 29 रोजा पर चांद का दीदार नहीं हुआ। मोमिनों को शुक्रवार को एक और अलविदा की नमाज अदा करने का मौका मिलेगा और ईद का त्योहार शनिवार को मनाई जाएगी। सऊदी में ईद के चांद का दीदार बुधवार को नहीं हुआ था। ऐसे में यहां भी उम्मीद जताई जा रही थी कि चांद की तस्दीक नहीं हो पाएगी। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मंस्जिद में रुय्यते हेलाल कमेटी ने चांद की तस्दीक करने का प्रयास किया। मगर, पूर्वांचल सहित देशभर में कहीं से चांद दिखाई देने की खबर कहीं से नहीं आई। मौलाना हारुन रशीद नक्शबंदी ने बताया कि चांद की तस्दीक नहीं हुई है। अब ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। शुक्रवार को अलविदा की नमाज होगी। बैठक में मौलाना जकीउल्लाह कादरी, मौलाना अब्दुल्लाह नासिर, मौलाना जियाउर्रमान, मौलाना अब्दुल मतिन आदि रहे। उधर, रोजा इफ्तार के बाद ईद की खरीदारी के लिए दालमंडी, अर्दली बाजार सहित विभिन्न इलाकों के बाजारों में रात तक भीड़ रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 23:02 IST
EID: चांद का नहीं हुआ दीदार...आज अलविदा की नमाज, इस दिन मनाएंगे ईद; कमेटी की होगी बैठक #CityStates #Varanasi #Eid #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
