Gurugram News: अब नहीं दिखेगा पहाड़...कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया में आई तेजी

फरीदाबाद से आना बंद हुआ कूड़ा, बड़वाड़ी कूड़ा प्लांट दिसंबर माह तक होगा पूरी तरह खालीअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर आने-जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। साल के अंत तक उन्हें बंधवाड़ी के पास कूड़े का पहाड़ नहीं दिखेगा। नगर निगम फरीदबाद से लैंडफिल पर आने वाला कूड़ा बंद हो गया है। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले कूड़े को अब बालियावास के पास नई साइट पर डाला जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल के हस्तक्षेप के बाद कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए निस्तारण के लिए अलग-अलग दो प्लांट लगाए गए हैं। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने हाल में नगर निगम गुरुग्राम और नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों के साथ साइट का दौरा किया था। आस-पास के गांव के लोगों की ओर से कूड़े के पहाड़ को हटाने को लेकर एनजीटी में अपील भी की जा चुकी है। कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट भी काम चल रहा है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से साल के अंत तक बंधवाड़ी प्लांट की लैंडफिल की जमीन को खाली करने का लक्ष्य रखा गया है। बालियावास गांव की साइट लगभग तयनगर निगम की ओर से डोर-टू डारे उठने वाले कूड़े को एकत्रित करने के लिए दौलताबाद और बालियास के पास जगह दी गई थी। छानबीन के बाद बरलियावास गांव पंचायत वाली जमीन पर ही कूड़ा एकत्रित करने पर निर्णय लिया गया है। बंधवाड़ी से कुछ दूरी पर ही पंचायत की जमीन है। गुरुग्राम का ही कूड़ा इस साइट पर डाला जाएगा। फरीदाबाद नगर निगम ने अपनी साइट तय कर ली है, जिसका स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है। --------------------------बंधवाड़ी कूड़ा प्लांट पर फरीदाबाद से कूड़ा आना बंद हो गया है। इसके साथ ही शहर से निकलने वाले कूड़े को अलग रखने की व्यवस्था की जा रही है। साल के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। -संदीप सिहाग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम गुरुग्राम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: अब नहीं दिखेगा पहाड़...कूड़े के निस्तारण की प्रक्रिया में आई तेजी #TheMountainWillNoLongerBeVisible...WasteDisposalProcessAccelerated. #SubahSamachar