Bihar: जिसे सगे बेटे की तरह पाला, उसी ने जमीन विवाद में मारी गोली; मौके पर हुई मौत, गांव में सनसनी
सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के अचीतपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर अपनी सौतेली मां की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान अचीतपुर गांव निवासी अशोक गिरी की 32 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनी देवी अपने सौतेले बेटे मोनू गिरी का पालन-पोषण सगे पुत्र की तरह करती थीं। परिवार में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे तनाव बना हुआ था। घर में घुसकर की फायरिंग बताया जाता है कि शनिवार देर रात सोनी देवी अपने घर में बैठी थीं। इसी दौरान उनका सौतेला बेटा मोनू गिरी वहां पहुंचा और कथित तौर पर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार सोनी देवी को दो गोलियां लगीं। एक गोली सिर में और दूसरी पेट में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही इसुआपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें-RE-NEET UG 2026:राजस्थान के 25 जिलों में परीक्षा आज, लीक रोकने के लिए BSF-CRPF तैनात; जैमर और ड्रोन से पहरा आरोपी की तलाश में छापेमारी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सोनी देवी का स्वभाव बेहद सरल और ममतामयी था। वह परिवार को एकजुट रखने का प्रयास करती थीं। उनकी हत्या की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 10:35 IST
Bihar: जिसे सगे बेटे की तरह पाला, उसी ने जमीन विवाद में मारी गोली; मौके पर हुई मौत, गांव में सनसनी #CityStates #Crime #Bihar #Saran #SaranCrimeNews #IsuapurPoliceStation #StepsonKilledStepmother #LandDisputeMurder #SoniDeviMurderCase #ChhapraCrimeNews #BiharCrimeNews #ShootingIncident #SaranMurderCase #BiharPoliceInvestigation #SubahSamachar
