Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, रखरखाव और चार्जिंग के अनुरूप विकसित होगा नया बस अड्डा

रेवाड़ी। प्रजापति चौक के निकट निर्माणाधीन नए बस अड्डे परिसर में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिटी सर्विस बस अड्डे का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह बस अड्डा विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, रखरखाव और चार्जिंग के लिए विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 13.96 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।हरियाणा रोडवेज ने इस परियोजना का निर्माण कार्य दिल्ली की एजेंसी को सौंप दिया है। निर्माण एजेंसी को निर्धारित भूमि की बाउंड्री वॉल और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर स्थल का कब्जा दे दिया गया है। एजेंसी निर्माण कार्य जल्द शुरू कर देगी।करीब तीन एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस सिटी सर्विस बस अड्डे को पूरा करने के लिए एजेंसी को दो वर्ष की समय सीमा दी गई है। इस अवधि में ई-बसों के लिए मुख्य भवन, आधुनिक चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग क्षेत्र और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण एजेंसी जल्द ही अपने तकनीकी और प्रशासनिक स्टाफ को रेवाड़ी में तैनात करेगी ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो।रेवाड़ी डिपो में पांच इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध फिलहाल रेवाड़ी डिपो में पांच इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध हैं जो रेवाड़ी और बावल के बीच संचालित हो रही हैं। इसी माह पांच और नई ई-बसें डिपो को मिलने की संभावना है। इन बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा जिनमें कुछ प्रमुख ग्रामीण मार्ग भी शामिल होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी आधुनिक, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिल सकेगी।भविष्य में जिले को मिलेेंगी 45 इलेक्ट्रिक बसें रोडवेज की योजना के तहत भविष्य में जिले को कुल 45 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इन बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न व्यस्त रूटों पर संचालित किया जाएगा। भविष्य में रेवाड़ी और गुरुग्राम के बीच भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा सकता है। यदि यह योजना साकार होती है तो हजारों दैनिक यात्रियों को कम खर्च में प्रदूषण मुक्त, वातानुकूलित और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।बस अड्डे परिसर में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिटी सर्विस बस अड्डे का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह बस अड्डा विशेष रूप से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, रखरखाव और चार्जिंग के लिए विकसित किया जाएगा।- निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक रेवाड़ी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 17:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rewari News: इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, रखरखाव और चार्जिंग के अनुरूप विकसित होगा नया बस अड्डा #TheNewBusTerminalWillBeDevelopedToAccommodateTheOperation #Maintenance #AndChargingOfElectricBuses. #SubahSamachar