Haridwar News: 16 अप्रैल को होगी एनएसएस परीक्षा, 2064 छात्र होंगे शामिल
धनौरी। जनपद हरिद्वार में 16 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा के तहत एनएसएस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनपद के 21 एनएसएस विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एनएसएस के जिला समन्वयक एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षा में कुल 2064 छात्र जिनमें बी सर्टिफिकेट के लिए 1532 और सी सर्टिफिकेट के लिए 532 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:35 IST
Haridwar News: 16 अप्रैल को होगी एनएसएस परीक्षा, 2064 छात्र होंगे शामिल #TheNSSExamWillBeHeldOnApril16th #With2 #064StudentsParticipating #SubahSamachar
