Delhi NCR News: दिल्ली में बढ़ेगी फायर स्टेशनों की संख्या, जल्द भरे जाएंगे खाली पद

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने गर्मी से पहले दिल्ली फायर सर्विस की तैयारी और नियमों की समीक्षा कीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) की कार्यप्रणाली, गर्मियों की तैयारी और फायर सर्विस नियमों की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ती आबादी को देखते हुए फायर स्टेशनों की संख्या बढ़ाने, खाली पद जल्द भरने और आपात सेवाओं को बेहतर तरीके से जोड़ने के निर्देश दिए। फायर, एंबुलेंस और पीसीआर का एक ही इमरजेंसी नंबर होगाएलजी ने फायर, एंबुलेंस और पीसीआर सेवाओं को एक साझा इमरजेंसी नंबर से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग लगने जैसी घटना में तीनों सेवाओं की एक साथ जरूरत पड़ती है, इसलिए इन्हें एक ही जगह से संचालित किया जाना चाहिए। इस बैठक में दिल्ली फायर सर्विस नियम 2010 में प्रस्तावित बदलावों पर भी चर्चा हुई। फायर के अब 39 सब-डिवीजन होंगे, नई भर्ती होगीएलजी को बताया गया कि विभाग में प्रशासनिक ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत जोन की संख्या 3 से बढ़ाकर 5, डिवीजन 6 से बढ़ाकर 13 और सब-डिवीजन 18 से बढ़ाकर 39 किए जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने विभाग में स्वीकृत पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में खाली पदों पर चिंता जताई और कहा कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। दिल्ली की बढ़ी आबादी के लिहाज से बढ़ेंगे फायर स्टेशनराजधानी में फिलहाल 71 फायर स्टेशन हैं। एलजी ने कहा कि दिल्ली की आबादी तेजी से बढ़ी है, इसलिए फायर स्टेशनों की संख्या भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जानी चाहिए। इस संबंध में जल्द विस्तृत योजना मांगी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: दिल्ली में बढ़ेगी फायर स्टेशनों की संख्या, जल्द भरे जाएंगे खाली पद #TheNumberOfFireStationsInDelhiWillIncrease #VacantPostsWillBeFilledSoon. #SubahSamachar