Noida News: किसी की हथेली की मिटी रेखा तो किसी ने बदला अपना आशियाना
फोटो---- -बीते चार महीनों में 18 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना आधार कराया संशोधित-हर साल बढ़ रही आधार कार्ड अपडेट करवाने वालों की संख्याप्रखर गुप्ता।नोएडा। शहर में डाक विभाग द्वारा संचालित सभी आधार सेवा केंद्रों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना करीब 400 से ज्यादा लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं। सबसे ज्यादा आवेदन बायोमैट्रिक अपडेट और मोबाइल नंबर अपडेट के आते है। सह पोस्ट मास्टर प्रभा लोहानी ने बताया कि उम्र के साथ बायोमैट्रिक बदलाव भी होते हैं, इस वजह से करीब दस साल पहले आधार कार्ड बनवाने वाले शहरवासी अब अपने आधार कार्ड को अपडेट करा रहे हैं। वरिष्ठ पोस्ट मास्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब हर छोटे-बड़े काम में आधार कार्ड का उपयोग हो रहा है इसलिए लोेग इसे अपडेट करा रहे हैं जिससे उनका काम काज प्रभावित न हो। ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क डाकघर में नए आधार केंद्र की शुरुआत की गई। इसी के साथ अब जिले के 10 डाकघरों में आधार सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी। सभी आधार केंद्रों पर सुबह 9 बजे से आवेदकों की लंबी लाइन लगने लगती है। इन आधार केंद्रों के अलावा भी डाक विभाग आवेदकों की सुविधा के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन करता रहता है।--कोटडाकघर की ओर से समय समय पर आधार शिविर आयोजित किए जाते हैं। -भूर सिंह मीणा, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग, गौतमबुद्धनगर नगर--------------------------------आवेदक इन बातों का रखे ध्यान :-प्रत्येक दस साल में बायोमैट्रिक अपडेट करवाना जरूरी -बायोमैट्रिक अपडेट और डेमोग्राफिक अपडेट एक साथ नहीं होते-आधार में बायोमेट्रिक अपडेट के 125 रुपये शुल्क निर्धारित -30 सितंबर तक 5 से 17 साल तक के बच्चों के इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।----------चार माह में आधार सेवा केंद्र पर आए आवेदकमहीना आवेदकों की संख्याअप्रैल 4662मई 4961जून 4848जुलाई 3800 (28 जुलाई तक)(आकड़े डाकघर से प्राप्त)----
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 14:47 IST
Noida News: किसी की हथेली की मिटी रेखा तो किसी ने बदला अपना आशियाना #TheNumberOfPeopleGettingTheirAadhaarCardsUpdatedIsIncreasingEveryYear. #SubahSamachar
