The Odyssey: मैट डेमन ने की नोलन की तारीफ, शूटिंग के अनुभव को किया साझा; कहा- हमेशा से ऐसा करना चाहता था
द ओडिसी स्टारमैट डेमन ने हाल ही में डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। साथ ही उन्होंने अपने किरदार को लेकर भी खुलकर बात की।इस किरदार को निभाने के अपने अनुभव को याद करते हुए मैट डेमन ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल अलग और खास अनुभव था। उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन के काम करने के तरीके की भी तारीफ की और बताया कि कैसे पूरी टीम ने मिलकर इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया। क्रिस के साथ करना मेरे लिए खास रहा मैट ने कहा, यह एक बहुत ही दिलचस्प और कठिन किरदार है। लेकिन इसे इतने बड़े लेवल पर, इस तरह से, क्रिस (नोलन) के साथ करना मेरे लिए खास रहा। उनकी फिल्ममेकिंग का तरीका बहुत अलग है- सब कुछ असली होता है, कैमरे में ही शूट किया जाता है। मुझे ऐसा लगा जैसे यह मेरे लिए डेविड लीन जैसी फिल्म करने का एक मौका था, और मैं हमेशा से ऐसा करना चाहता था। जब उन्होंने मुझे कॉल किया, उसी वक्त मुझे समझ आ गया था कि यह क्या होने वाला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 10:24 IST
The Odyssey: मैट डेमन ने की नोलन की तारीफ, शूटिंग के अनुभव को किया साझा; कहा- हमेशा से ऐसा करना चाहता था #Hollywood #National #MattDamon #TomHolland #MattDamonOdyssey #ChristopherNolan #MattDamonMovies #TheOdyssey #TheOdysseyChristopherNolan #TheOdysseyReleaseDate #TheOdysseyMovieReviews #TheOdysseyReviews #SubahSamachar
