Exclusive: भारत की खूबसूरती पर फिदा हुए क्रिस्टोफर नोलन, बोले- 'हर तरफ कैमरा चलाने का मन करता है'

क्रिस्टोफर नोलन ने कहा, 'भारत में काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा। मुझे भारत में दो बार काम करने का मौका मिला है। एक बार जोधपुर में और एक बार मुंबई में। एक फिल्ममेकर के तौर पर जब आप यहां नई नजर से देखते हैं, तो हर तरफ ऐसी चीजें दिखती हैं, जिन्हें आप कैमरे में कैद करना चाहते हैं। जहां भी नजर जाती है, आपको फिल्मी दृश्य, अलग-अलग बनावट और कई दिलचस्प चीजें दिखाई देती हैं। यहां की स्थानीय क्रू के साथ काम करना भी बेहद सुखद अनुभव रहा। हमारे असिस्टेंट डायरेक्टर्स, कैमरा क्रू और पूरी टीम शानदार थी।' IMAX कैमरों पर शूट 'द ओडिसी' उन्होंने आगे कहा, 'हमने 'द ओडिसी' की पूरी फिल्म IMAX कैमरों पर शूट की है। इससे पहले हम ऐसा नहीं कर पाए थे, क्योंकि कैमरों की आवाज को कम करने का कोई तरीका नहीं था। इस बार पहली बार हमारे पास ऐसा 'ब्लिम्पिंग सिस्टम' था, जिसमें कैमरे को एक बॉक्स के अंदर रखा जा सकता था। इससे कैमरा इतना शांत हो गया कि हम कलाकारों के सबसे भावनात्मक और महत्वपूर्ण दृश्य भी शूट कर सके। इसलिए पूरी फिल्म IMAX में शूट करना संभव हो पाया।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 11:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Exclusive: भारत की खूबसूरती पर फिदा हुए क्रिस्टोफर नोलन, बोले- 'हर तरफ कैमरा चलाने का मन करता है' #Hollywood #Entertainment #CelebsInterviews #National #ChristopherNolan #ChristopherNolanExclusiveInterview #TheOdysseyPremierInMumbai #DirectorChristopherNolan #TomHolland #MattDamon #SubahSamachar