Kushinagar News: रिहर्सल पासिंग आउट परेड हुआ
सिद्धार्थनगर। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को आगामी पासिंग आउट परेड के दृष्टिगत रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के रिहर्सल का निरीक्षण किया। पुलिस लाइंस सिद्धार्थनगर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ओर से आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों के अंतर्गत एक रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणरत आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, एकरूपता और सटीक ड्रिल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने परेड की सलामी ली। इस दौरान एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद सीओ विश्वजीत सौरयान आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:06 IST
Kushinagar News: रिहर्सल पासिंग आउट परेड हुआ #SiddharthnagarNews #SubahSamachar
