Agra News: उखर्रा पार्क में समाधान होने तक बना रहेगा रास्ता

आगरा। उखर्रा में पार्क की फेंसिंग करने से पांच कॉलोनियों का रास्ता बंद होने के मामले में सोमवार को अपर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद धरना खत्म कराया गया। तय हुआ कि शनिवार को दोनों पक्ष नगर निगम में अपर नगर आयुक्त और एडीएम प्रोटोकॉल के सामने अपने दस्तावेज पेश करेंगे और तभी वार्ता होगी। तब तक उखर्रा में पांचों कॉलोनियों के लोग उसी रास्ते से निकलते रहेंगे, जिसे पार्क की फेंसिंग कर बंद कर दिया गया था। समाधान होने तक यथास्थिति रखने के निर्देश दिए गए हैं। उखर्रा में सैनिक विहार, शंभू पैलेस, दुर्गा पैलेस, शांति नगर, नगला लटूरी सिंह आदि कॉलोनियों के लोग तीसरे दिन भी धरने पर बैठे। दोपहर में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने राजस्व विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया। दोनों पक्षों से बात कर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। कॉलोनियों के लोगों ने पार्षद हेमलता चौहान पर पार्क की जमीन की फेंसिंग के नाम पर कब्जे के आरोप लगाए। दोनों पक्षों से वार्ता के बाद धरना खत्म करा दिया गया। इस दौरान बैनी सिंह, बलवीर सिंह धारिया, समर सिंह मलिक, धर्मेंद्र चक, नीरज धारिया, ईश्वर दयाल, हरबान सिंह गुर्जर, लोकेंद्र यादव, विनोद चौहान आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 13, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: उखर्रा पार्क में समाधान होने तक बना रहेगा रास्ता #ThePathAtUkharraParkWillRemainUntilTheIssueIsResolved. #SubahSamachar