मासूम से दरिंदगी पर उबाल: दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने जूते व चप्पलों से पीटा, फांसी देने की उठी मांग

बिश्नाह के तारा चौक पर रविवार को स्थानीय लोगों ने बच्ची से दरिंदगी करने वाले को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने पुलिस हिरासत में आरोपी अर्जुन लखोत्रा की जिला अस्पताल में जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई भी की। साढ़े तीन साल की बच्ची से शनिवार को दुष्कर्म का मामला सामने आया। मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 27 वर्षीय आरोपी अर्जुन लखोत्रा को गिरफ्तार कर लिया था। इस वारदात से आक्रोशित लोग तारा चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पता चला कि पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। इस पर स्थानीय युवा जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी की पिटाई कर रहे लोगों से उसे बचाया। थाना प्रभारी दीपक ठाकुर ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कानून को अपने हाथ में न लेने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने उनको समझाया कि पुलिस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोगों का कहना है कि आरोपी अर्जुन लखोत्रा नशेड़ी है। वह मेटाडोर का परिचालक का काम करता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 08:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मासूम से दरिंदगी पर उबाल: दुष्कर्म के आरोपी को लोगों ने जूते व चप्पलों से पीटा, फांसी देने की उठी मांग #CityStates #Jammu #JammuNews #JammuKashmirPolice #ThreeYearOldGirl #BishnahNews #SubahSamachar