Tehri News: टिनशेड स्थायी आवंटन के लिए धरने पर डटे हैं केमसारी के लोग

स्थायी आवंटन नहीं होने के कारण जर्जर टिनशेड की मरम्मत नहीं कर पा रहे प्रभावितनई टिहरी। केमसारी टिनशेड आवास का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर कॉलोनीवासी 27वें दिन भी धरने पर डटे रहे। शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं लिए जाने पर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। पुरानी टिहरी में टिहरी बांध का पानी भरने पर पुनर्वास सुविधा से वंचित करीब 235 शहरवासियों को 2002-03 में बौराड़ी के केमसारी में बनाए गए अस्थायी टिनशेड आवंटित किए गए थे। लेकिन अस्थायी आवंटन अभी तक स्थायी नहीं हो पाया है जिससे लोगों को जर्जर हो चुके टिनशेड में रहना पड़ रहा है। एकता शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने बताया कि टिनशेड की बुनियाद और छत सड़ गई है जिससे बारिश का पानी कमरों के अंदर आता है। लोगों का परिवार बढ़ने पर वह एक ही कमरे में रहने को मजबूर हैं। टिनशेड स्थायी आवंटन नहीं होने के कारण वह उसकी मरम्मत नहीं कर पा रहे हैं। जिससे सभी कॉलोनीवासी टिनशेड आवास का स्थायी आवंटन की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण वह आंदोलन करने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। धरना देने वालों में मनीष तोमर, राजेश, निर्मला देवी, संतोषी देवी, हिना, फराना, फेमिदा, संध्या, उर्मिला धनाई, ममता पैन्यूली, कोमल, सानिया, मानसी, रेखा देवी और छटांगी देवी आदि शामिल थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: टिनशेड स्थायी आवंटन के लिए धरने पर डटे हैं केमसारी के लोग #ThePeopleOfKemsariAreStagingAProtestDemandingPermanentAllocationOfTinSheds. #SubahSamachar