नैनीताल: अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक चोटिल; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला

कालाढूंगी रोड पर बृहस्पतिवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी असगर अली बृहस्पतिवार को पिकअप लेकर नैनीताल आ रहे थे। नारायण नगर से ऊपर कब्रिस्तान के समीप पहुंचते ही अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा होते देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 13:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नैनीताल: अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक चोटिल; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला #CityStates #Nainital #NainitalRoadAccident #UttarakhandNews #NainitalLatestNews #SubahSamachar