Delhi NCR News: दिखावे पर हास्य-व्यंग्य करता है नाटक
नई दिल्ली। लिटिल थियेटर ग्रुप के ब्लैंक कैनवस में शनिवार को नाट्यकुंभ के तहत तीन तुम्हारी तरफ नाटक का मंचन हुआ। यह नाटक सामाजिक दिखावे और दोहरे व्यवहार पर हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत करता है। मृणाल माथुर लिखित, अमर साह निर्देशित इस एक घंटे के नाटक में डॉक्टर के क्लीनिक, पारिवारिक समारोह और आवासीय सोसायटी जैसी परिस्थितियां दिखाई गईं। नाटक ने दूसरों की गलतियां निकालने और अपनी कमियां नजरअंदाज करने वाले लोगों को दर्शाया। इसमें परिवार, समाज और राजनीति से जुड़े लोगों के व्यवहार पर व्यंग्य किया गया, जो आदर्शों की बातें करते हैं पर अमल नहीं करते। इसके संवाद और हास्यपूर्ण दृश्य खासियत रहे। कलाकारों ने जानी-पहचानी सामाजिक स्थितियों को मंच पर प्रस्तुत किया, जिससे सभी को अपने व्यवहार पर विचार करने की प्रेरणा मिली। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:35 IST
Delhi NCR News: दिखावे पर हास्य-व्यंग्य करता है नाटक #ThePlayEmploysHumorAndSatireToAddressTheCultureOfPretense #SubahSamachar
