Rohtak News: पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
रोहतक। जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने मंगलवार को गांव शिमली में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उपनिरीक्षक अमर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा यह युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। पुलिस टीम ने युवाओं से ड्रग्स, नशीली दवाओं, गांजा, हेरोइन, स्मैक, चरस समेत सभी प्रकार के नशे से दूर रहकर शिक्षा और करियर पर ध्यान देने की अपील की। टीम ने बताया कि नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को डॉक्टरों की काउंसलिंग और पीजीआईएमएस के नशामुक्ति केंद्र की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 22:59 IST
Rohtak News: पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश #ThePoliceConveyedAMessageToTheYouthToStayAwayFromDrugs. #SubahSamachar
