Maharajganj News: बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में चालक घायल

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-परतावल मुख्य मार्ग पर मुहम्मदपुर गांव के सामने शनिवार को बाइक और गिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक आकाश भारती (18) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अमन (17) मामूली रूप से चोटिल हुआ।जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा निवासी आकाश अपने भाई अमन के साथ खाली गैस सिलिंडर लेकर परतावल जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आकाश बाइक की सीट समेत उछलकर ट्रैक्टर के पहिए के पास जा गिरा। वहीं, अमन सिलिंडर समेत सड़क किनारे गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकाश को सीएचसी परतावल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में चालक घायल #ThePoliceTookAkashToCHCPartawal. #SubahSamachar