Kangra News: नायब तहसीलदार और पटवारी के भरे जाएंगे पद
धर्मशाला। बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला ने सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों के पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां नायब तहसीलदार और पटवारी के पदों को भरने के लिए अस्थायी आधार पर की जाएंगी।नायब तहसीलदार के 8 तथा पटवारी के 6 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को क्रमशः 60 हजार और 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। आवेदन केवल हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त उन अधिकारियों से आमंत्रित किए हैं जिन्होंने न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा पूर्ण की हो तथा जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच लंबित न हो।अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला में 9 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।पुनर्नियोजन प्रारंभिक रूप से 3 माह की अवधि के लिए किया जाएगा। इसे कार्य प्रदर्शन एवं आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। बंदोबस्त अधिकारी अक्षय सूद ने कहा कि यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी जो किसी भी समय समाप्त की जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को सीमित अवकाश, चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यकतानुसार टीए-डीए की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 17:42 IST
Kangra News: नायब तहसीलदार और पटवारी के भरे जाएंगे पद #KangraNews #KangraLatestNews #KangraLocalNews #KangraHindiNews #KangraAmarUjalaNews #SubahSamachar
