Chamoli News: गौचर पीएचसी के उच्चीकरण का प्रस्ताव महानिदेशक को भेजा

गौचर। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर के उच्चीकरण के लिए सभी मानकों को पूरा करते हुए सीएमओ कार्यालय की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देहरादून को भेज दिया गया है। क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर गौचर मेले के शुभारंभ पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दो बार गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की घोषणा की थी लेकिन स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण नहीं हो पाया। इस संबंध में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने सीएम से भेंट की थी। इसके बाद पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार के समक्ष गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का मामला उठाया था। वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गौचर स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए प्रस्ताव महानिदेशक स्वास्थ्य को भेज दिया गया है। स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: गौचर पीएचसी के उच्चीकरण का प्रस्ताव महानिदेशक को भेजा #TheProposalForUpgradationOfGaucharPHCWasSentToTheDirectorGeneral #SubahSamachar