Kullu News: रैला में मूल उत्सव की धूम, देव गीतों से गूंजी देवभूमि
देवता लक्ष्मी नारायण की निकली भव्य शोभायात्रासंवाद न्यूज एजेंसी सैंज (कुल्लू)। घाटी के रैला में बुधवार को देवता लक्ष्मी नारायण के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले मूल उत्सव का शोभायात्रा से आगाज हुआ। इसमें घाटी के श्रद्धालुओं ने देव दर्शन के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। श्रद्धालुओं ने निराहार व्रत रखकर नारायण के दर्शन किए।देवता के कारदार जगरनाथ ने बताया कि चैत्र मास के मूल नक्षत्र को हर वर्ष लक्ष्मी नारायण के जन्मतिथि में मूल पर्व का आयोजन किया जाता है। देवता लक्ष्मी नारायण की मधेउल सर्चणिग्रा से बागी नामक स्थान तक देवधुनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस परंपरा का बुधवार को भी निर्वहन किया गया। पालसरा यान सिंह, गूर तमेश्वर शर्मा, धामी जुगत राम, गंगा राम नेगी, किशन सिंह, पुजारी लीलाधर शर्मा, बाजा नबाज प्रमुख शिव राम ने कहा है कि इस दिन सभी कारकुन और श्रद्धालु निराहार व्रत रखकर नारायण के पास आते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 17:19 IST
Kullu News: रैला में मूल उत्सव की धूम, देव गीतों से गूंजी देवभूमि #TheRallyCelebratedTheOriginalFestival #AndDevbhoomiResonatedWithDevSongs. #SubahSamachar
