Noida News: रजिस्ट्री कराने वालों से गुलजार हुआ रजिस्ट्री विभाग

फोटो------150 से अधिक हुई रजिस्टि्रयां, हड़ताल के चलते पिछले 20 दिनों तक नहीं हुआ कोई काम -व्यवस्था फिर पटरी पर लौटी, वकीलों ने जताई खुशी नोएडा। रजिस्ट्री दफ्तर 20 दिन बाद खुला तो रजिस्ट्री कराने के लिए सुबह से ही होड़ मच गई। इस दौरान करीब 150 के आस पास रजिस्ट्रियां हुईं। जबकि पिछले 20 दिनों से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अब सेक्टर 33ए स्थित रजिस्ट्री विभाग पहले की तरह ही खुलने लगा है। पिछले 20 दिनों तक वकीलों की हड़ताल के चलते रजिस्ट्री नहीं हो सकी थी। नोएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया, उनकी मांग थी कि सरकार विभाग का निजीकरण न करें, जिसे आखिकर विभाग ने मान लिया और दिए गए आदेश को वापस ले लिया। इससे सभी वकीलों-डीड राइटर्स और स्टांप वेंडरों में खुशी है। वह पहले की तरह ही अपने काम पर लौट आए हैं। पहले की तरह ही 20 दिनों तक बंद रहे छोटे बड़े फूड स्टॉल भी फिर खुल गए। पूरा परिसर ग्राहकों से गुलजार रहा। एक घंटे देर तक विभाग के दफ्तर खुले रहे, ताकि ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रियां हों। हालांकि अभी भी अधिकारियों का मानना है कि पंजीकरण के लिए कम लोग आ रहे हैं, लेकिन प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर पंजीकरण से जु़ड़े काम कराएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 16:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: रजिस्ट्री कराने वालों से गुलजार हुआ रजिस्ट्री विभाग #TheRegistrationDepartmentBustledWithActivityAsPeopleArrivedToGetTheirDocumentsRegistered. #SubahSamachar