Kangra News: वोल्वो बस के चालक-परिचालक पर हमला करने के आरोपियों का रिमांड बढ़ा

थुरल (कांगड़ा)। बैरघट्टा में वोल्वो बस के चालक-परिचालक पर चाकू से हमला करने के तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें न्यायालय में तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पेश किया गया, जहां पर अदालत ने उनका 5 दिन का रिमांड और बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि अब तक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे अपने निजी काम से शिमला घूमने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस चालक हमारी गाड़ी को पास नहीं दे रहे थे, जिस कारण हमारी आपस में कहासुनी हो गई और बहस मारपीट में बदल गई। उन्होंने कबूल किया है कि शराब के नशे में ही यह सारी घटना हुई है। वहीं, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनका 5 दिन का और रिमांड बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से दवाइयों, पिस्तौल सहित अन्य पकड़े गए सामान के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: वोल्वो बस के चालक-परिचालक पर हमला करने के आरोपियों का रिमांड बढ़ा #TheRemandOfTheAccusedOfAttackingTheDriverAndConductorOfTheVolvoBusHasBeenExtended. #SubahSamachar