Kullu News: जिला परिषद के संशोधित रोस्टर ने बदल दिए समीकरण
सियासतमहिलाओं के लिए आरक्षित धाउगी और लरांकेलो अब अनारक्षितअनारक्षित कटराई और जेष्ठा को महिला के लिए किया आरक्षित गौरीशंकरकुल्लू। जिला परिषद के लिए संशोधित हुए रोस्टर से सियासी समीकरण बदल गए हैं। खासकर धाउगी और लरांकेलो वार्ड के अनारक्षित होने से राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल गया है। धाउगी वार्ड में जितनी उत्सुकता के साथ लोगों ने महिला के लिए आरक्षित होने का विरोध किया लेकिन अब इसके अनारक्षित होने के बाद वार्ड में अलग सी खामोशी छा गई है। दावेदारों में चुप्पी पसर गई है। अंदरखाते दावेदार अब राजनीति पार्टी से अपनी उम्मीदवारी पर मुहर लगने की गोटियां फिट करने में लग गए हैं लेकिन सार्वजनिक दावेदारी करने से वे लोग भी अभी चुप नजर आ रहे हैं, जिन्होंने रोस्टर आने से पहले ही दावेदारी पेश कर दी थी। सुर्खियों में रहे धाउगी वार्ड से झावे राम, ओम प्रकाश, मोहर सिंह, प्रेम मेहता, दर्शन ठाकुर जैसे दावेदारों के नाम चर्चा में हैं जबकि लरांकेलो वार्ड से अब सुनील राणा, हेम राज शर्मा, हीरा लाल विभू, सुभाष शर्मा जैसे नाम चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा किसके नाम पर मुहर लगाती है, यह देखना बाकी है लेकिन क्षेत्र में किसी के चुनावी समीकरण बनते और किसी के बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब कि है पहले जारी हुए रोस्टर में धाऊगी और लरांकेलो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इन्हें अब संशोधित रोस्टर में अनारक्षित कर दिया गया है। इससे राजनीतिक पार्टियों की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ गई है और अपनी-अपनी विचारधारा के सशक्त उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है। दावेदारों ने भी राजनीतिक पार्टी के बड़े नेताओं के साथ अपनी उम्मीदवारी पर मुहर लगाने का जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया है।अनारक्षित से महिला के लिए आरक्षित हुए वार्डकटराईं और जेष्टा वार्ड पहले अनारक्षित थे। अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। यहां पहले से दावेदारी जता रहे कई चेहरों को अचानक बड़ा झटका लगा है और उनकी रणनीतियां धरी की धरी रह गई हैं। ऐसे में कहीं खुशी की लहर है तो कहीं मायूसी का माहौल बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नए रोस्टर के साथ कौन बाजी मारता है और किसकी उम्मीदें अधूरी रह जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 16:51 IST
Kullu News: जिला परिषद के संशोधित रोस्टर ने बदल दिए समीकरण #TheRevisedRosterOfTheDistrictCouncilChangedTheEquations. #SubahSamachar
