Gurugram News: सावन की रुत आई रे सांवरिया...
कलाग्राम की चाय चौपाल में सजी सुरों की महफिल, श्वेता दुबे व टीम ने दी मनमोहक प्रस्तुतिसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। सावन की रुत आई रे सांवरियांश्वेता दुबे की कजरी ने गर्मी में जैसे बारिश का अहसास करा दिया हो। सेक्टर-29 में शनिवार की शाम आयोजित संगीतमय संध्या में लोगों ने चैता कजरी, बारहमासा, ठुमरीख, दादरा जेसे सेमी क्लासिकल संगीत का आनंद लिया।कलाग्राम द्वारा प्रस्तुत चाय चौपाल कार्यक्रम में गायिका श्वेता दुबे और उनकी टीम की संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। हार्मोनियम पर जाकिर ढोलपुरी, तबला पर फजल ढोलपुरी और सारंगी पर आरिश फैसल ने संगत कर कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया।आयोजकों ने डीसी उत्तम सिंह, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार और कलाग्राम के डायरेक्टर का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से गुरुग्राम में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीलंका से आए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से दर्शकों को अपनी संस्कृति की झलक दिखाई और माहौल को रंगीन बना दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:55 IST
Gurugram News: सावन की रुत आई रे सांवरिया... #TheSeasonOfSawanHasArrived #MyBeloved... #SubahSamachar
