Jabalpur News: चोरी करने पहुंचे बेटे के दोस्त ने ही की थी वृद्धा की हत्या, कुएं में फेंककर लाश लगाई ठिकाने

रांझी थाना अंतर्गत हनुमान नगर अन्ना बाबा इलाके में 75 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक वृद्धा के बेटे का दोस्त व पड़ोसी था। जो चोरी करने की नीयत से घर में घुसा था। इस दौरान वृद्धा जाग गई और उसे पहचान लिया था। इसके बाद उसने पानी की गघरी से ताबड़तोड़ हमला किया और वृद्धा के जेवर उतारकर घसीटकर उसकी लाश कुएं में फेंक दी। पुलिस ने आरोपी रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल पिता रामहेत मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधिवक्ता क्राइम जितेन्द्र कुमार के अनुसार पुष्पा शर्मा (75) की 28 मई को 75 वर्षीय पुष्पा शर्मा की लाश घर के आंगन में बने कुंए में मिली थी। महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी थी। महिला के घर में बाहर एक जोड़ी चप्पल मिली थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामगोपाल मिश्रा (45) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या कर वृद्धा के शव को कुएं में फेंकना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी रामगोपाल मिश्रा मृतका का पड़ोसीतथा उसके बड़े लड़के राजू का दोस्त था। इसका अक्सर उनके घर में आता-जाता रहता था। वारदात के दिन राजू अपने गांव गया हुआ था, उसकी मां पुष्पा घर पर अकेली थी। आरोपी रात्रि साढ़े दस बजे चोरी की नीयत से घर के अंदर गया था। वह आलमारी खंगाल रहा था, तभी पुष्पा शर्मा पहुंच गईं और उसे पहचान लिया। ये भी पढ़ें-बड़वानी में अनाज की बोरियों के पीछे छिपा मिला 147 किलो गांजा, तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार गघरी से हमला कर हत्या करने के बाद उतारे जेवर आरोपी को पहचानते ही पुष्पा ने शोर मचाना शुरूकर दिया। आरोपी रामगोपाल ने समीप रखी पानी की गघरी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके कारण वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने उनके गले से मंगलसूत्र, पैर में पहनी पायल निकालने के बाद शव को घसीटते हुए आंगन तक ले गया और कुएं के अंदर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत के रास्ते बगल वाले प्लाट से कूदकर भाग गया था। नकली जेवर रखकर की गुमराह करने की कोशिश आरोपी ने मंगलसूत्र के पैंडल अलग कर अपने पास रख लिया। इसके बाद मनियारी को नकली पैंडिल खरीदकर उसे मंगलसूत्र पिरोने के लिए दिया था। एक जोड़ी नकली पायल भी खरीद दी। दोनों को उसने वृद्धाके घर में रख दिया था। घटना के संबंध में सभी को पता चलने पर वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 20:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jabalpur News: चोरी करने पहुंचे बेटे के दोस्त ने ही की थी वृद्धा की हत्या, कुएं में फेंककर लाश लगाई ठिकाने #CityStates #Crime #Jabalpur #MadhyaPradesh #SubahSamachar