Rudraprayag News: एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया। परेड के दौरान जवानों को विभिन्न अभ्यास कराए गए। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आधुनिक शस्त्रों को खोलने-जोड़ने और उनके रखरखाव का अभ्यास भी कराया गया। उसके बाद एसपी ने बैरकों व नियमित कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:47 IST
Rudraprayag News: एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण #TheSPInspectedTheWeeklyParade. #SubahSamachar
