Panipat News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का 29 को मेरठ में होगा अनावरण
मतलौडा। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे विशाल प्रतिमा का अनावरण 29 मार्च को मेरठ में किया जाएगा। इसके लिए किसान हितकारी इंटर कॉलेज सकौती टांडा मेरठ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देशभर से हजारों की संख्या में समाज और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल हाेंगे।उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल की गाथाएं केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है। वे जन-जन तक पहुंचे हुए हैं। युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों के गौरवशाली अतीत के बारे में जानना चाहिए। महाराज सुरजमल की प्रतिमा के अनावरण से समाज में एकता, स्वाभिमान व जागरूकता को नई दिशा मिलेगी। पानीपत से बड़ी संख्या में मौजिज लोग मेरठ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 01:55 IST
Panipat News: महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का 29 को मेरठ में होगा अनावरण #TheStatueOfMaharajaSurajmalWillBeUnveiledInMeerutOn29th. #SubahSamachar
