Yamuna Nagar News: छात्राओं ने बेकार सामग्री से बनाई आकर्षक कलाकृतियां

यमुनानगर। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) टीम और एक सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हरिप्रसाद पार्क में कूड़े से कलाकृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक गतिविधि में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशानुसार आयोजित इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और बेकार सामग्री के पुनः उपयोग को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने प्लास्टिक बोतलों, पुराने टायर, कागज और अन्य बेकार सामग्री से आकर्षक एवं उपयोगी कलाकृतियां तैयार कीं। इन कलाकृतियों से पूरे पार्क को सजाया गया। सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह और स्वच्छ भारत मिशन के एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हुए शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने का आह्वान किया। अंत में संस्था ने छात्राओं को जूस, नारियल पानी, पानी की बोतल और उपहार वितरित किए। संवाद बेकार वस्तुओं से पार्क को सजाने पहुंचे विद्यार्थी व संस्था के पदाधिकारी। प्रवक्ता

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 03:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: छात्राओं ने बेकार सामग्री से बनाई आकर्षक कलाकृतियां #TheStudentsCreatedBeautifulArtPiecesFromWasteMaterials. #SubahSamachar