Ambala News: अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे पलटा तेल से भरा टैंकर

शहजादपुर। आईटीआई चौक के पास वीरवार दोपहर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब 25 हजार लीटर तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर रायकोट से शहजादपुर आ रहा था और उसमें करीब 25,000 लीटर तेल भरा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही टैंकर ने पुल पार किया, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टिपर को बचाने के प्रयास में ड्राइवर संतुलन खो बैठा और टैंकर सड़क किनारे नीचे उतरकर पलट गया।हादसे के बाद टैंकर से तेल का रिसाव शुरू हो गया। टैंकर संचालक अशोक कुमार ने बताया कि शहजादपुर में वजन करवाने के बाद टैंकर आगे बढ़ा ही था कि यह हादसा हो गया। संवाद सड़कसेनीचेखाईमेंपड़ाहुआतेलकाटैंकर।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अनियंत्रित होने के बाद सड़क के किनारे पलटा तेल से भरा टैंकर #TheTankerWentOutOfControlAndOverturned. #SubahSamachar