Rudraprayag News: निदेशक के साथ हुई मारपीट की शिक्षक संघ और उक्रांद ने की निंदा
रुद्रप्रयाग। बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की घटना पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों और राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को राजकीय शिक्षक संघ ने आपातकालीन ऑनलाइन बैठक कर घटना की निंदा की और कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके समर्थकों द्वारा इस प्रकार की हरकत प्रदेश की कार्यसंस्कृति के लिए चिंताजनक है। पदाधिकारियों ने कहा यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन और बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार जैसे कठोर निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेगा। इधर, उक्रांद जिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी मारपीट की घटना की कड़ी निंदा कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दल के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने कहा कि यह प्रकरण दर्शाता है कि सत्ता के प्रभाव में कुछ लोग स्वयं को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। उक्रांद ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए दल उनके साथ खड़ा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 13:32 IST
Rudraprayag News: निदेशक के साथ हुई मारपीट की शिक्षक संघ और उक्रांद ने की निंदा #TheTeachers'UnionAndUKRANDCondemnedTheAssaultOnTheDirector #SubahSamachar
