कबीर साहेब की वाणी सत्य का संदेश देती है : संत सुरेंद्र दास

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। तलाव रोड स्थित सतपंथ आश्रम में सतगुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकट दिवस मनाया गया। सत्य प्रचार सेवा समिति के मीडिया प्रभारी उमेश सतसाहेब ने बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सतगुरु कबीर साखी ग्रंथ का अखंड पाठ, सदाव्रत उत्सव, भंडारा और सत्संग का आयोजन किया गया। आश्रम और सतगुरु इद्रमणी साहेब की समाधि स्थल को आकर्षक रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया। संत सुरेंद्र दास महाराज ने सत्संग में कहा कि सतगुरु कबीर साहेब की वाणी सत्य, सदाचार और निष्काम भक्ति का संदेश देती है। उन्होंने लोगों को आडंबर से दूर रहकर सत्य के मार्ग पर चलने और ईश्वर की सच्ची भक्ति करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि 628 वर्ष पूर्व सतगुरु कबीर साहेब काशी के लहरतारा तालाब में कमल पुष्प पर प्रकट हुए थे। उनकी वाणी के अनुसार सत्य ही सृष्टि का आधार है। सत्य की भक्ति से ही सत्यलोक की प्राप्ति संभव है, जहां जन्म-मरण का चक्र समाप्त हो जाता है। उमेश सतसाहेब ने कहा कि सत्य प्रचार सेवा समिति का उद्देश्य सतगुरु कबीर साहेब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाकर विश्व शांति का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कबीर साहेब की वाणी सत्य का संदेश देती है : संत सुरेंद्र दास #TheTeachingsOfKabirSahibConveyTheMessageOfTruth:SaintSurendraDas. #SubahSamachar